General Studies Paper – Important Questions Part 1 | UPSC and All State PSC Preliminary Exam 2022 In Hindi

General Studies Paper – Important Questions Part 1 | UPSC and All State PSC Preliminary Exam 2022 In Hindi: सामान्य अध्ययन पेपर – महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 1 | यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 2022.

General Studies Paper – Important MCQs

प्रश्न 1. निम्न में से कौन सा संगठन ‘सस्टेनिंग ग्लोबल वैल्यू चेन्स’ रिपोर्ट जारी करता है?

a) विश्व व्यापार संगठन

b) विश्व बैंक

c) एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक

d) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन

उत्तर: (C)

व्याख्या: एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक की एक नई रिपोर्ट में भारत के लिए जीवीसी के साथ बेहतर एकीकरण के लिए वैश्विक मूल्य श्रृंखला (जीवीसी) को बनाए रखने के सम्भावनाओं पर चर्चा की गई है।

प्रश्न 2. हाल ही में गिल्बर्ट एफ. हौंगबो को निम्नलिखित में से किस संगठन का महानिदेशक चुना गया है?

A. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन

B. विश्व बैंक

C. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

D. अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में गिल्बर्ट एफ. हौंगबो को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का 11वां महानिदेशक चुना गया है। ग़ौरतलब है कि इस पद पर चुने जाने वाले वे पहले अफ्रीकी हैं और वे टोगो के पूर्व प्रधान मंत्री भी रह चुके हैं। ILO के महानिदेशक के तौर पर हौंगबो अक्टूबर 2022 में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। आपको बता दें कि ILO संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जिसकी स्थापना अक्टूबर 1919 में हुई थी। इसका काम अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानकों की स्थापना के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक न्याय को आगे बढ़ाना है। 187 सदस्य देशों वाले इस संगठन के दुनिया भर में 40 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।

प्रश्न 3. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे मिकिर पहाड़ियों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. मिकिर पहाड़ियाँ असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के दक्षिण में स्थित पहाड़ियों का एक समूह है।

B. ये कार्बी आंगलोंग पठार का हिस्सा है जो असम का सबसे पुराना स्थलाकृति है।

C. इनमें से सबसे ऊँची चोटी फौंगपुई है।

D. इन पहाड़ियों में ‘मिकिर’ जनजाति के लोग रहते हैं।

उत्तर: (C)

व्याख्या: असम और मेघालय के बीच 50 साल से जारी सीमा विवाद अब काफी हद तक सुलझ गया है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बीते 29 मार्च को सीमा विवाद को सुलझाने वाले समझौते पर हस्ताक्षर किया है। दरअसल असम पुनर्गठन अधिनियम 1971 के मुताबिक़ साल 1972 में मेघालय को असम से अलग करके एक नए राज्य के तौर पर बनाया गया। ये दोनों राज्य आपस में 884.9 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं। इसमें 12 इलाक़े ऐसे हैं जिनको लेकर इन दोनों राज्यों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों राज्यों के बीच विवाद की सबसे बड़ी वजह असम के कामरूप जिले की सीमा से लगा लंगपीह जिला है।

दरअसल पहले लंगपीह असम के कामरूप जिले का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन आजादी के बाद यह गारो हिल्स और मेघालय में शामिल कर दिया गया, जबकि असम इसे अपनी मिकिर पहाड़ियों का हिस्सा मानता रहा है। बता दें कि मिकिर पहाड़ियाँ असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के दक्षिण में स्थित पहाड़ियों का एक समूह है। ये कार्बी आंगलोंग पठार का हिस्सा है जो असम का सबसे पुराना स्थलाकृति है। इनमें से सबसे ऊँची चोटी डंबुचको है। वैसे तो इसका ज़्यादातर हिस्सा असम में फैला हुआ है, लेकिन इसका कुछ हिस्सा मेघालय के उत्तर-पूर्वी भाग में भी विस्तृत है। इन पहाड़ियों में ‘मिकिर’ जनजाति के लोग रहते हैं।

प्रश्न 4. ‘ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. यह एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।

2. लंबाई के हिसाब से यह चीन की ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर आती है।

3. इसका निर्माण राणा सांगा द्वारा 15वीं शताब्दी में करवाया गया था।

उक्त में कौन सा अथवा कौन से कथन सत्य हैं?

A. केवल 1 और 2

B. केवल 2 और 3

C. केवल 1 और 3

D. 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या: राजस्थान के कुंभलगढ़ में एक 36 किलोमीटर लंबी दीवार मौजूद है जिसे ‘ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। ये एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और चीन की ‘ग्रेट वाल ऑफ चाइना’ के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर आती है। इसका निर्माण महाराणा कुम्भा ने 15वीं शताब्दी में करवाया था।

इस दीवार की चौड़ाई 15 से 25 फीट है। दरअसल बीते 30 मार्च को राजस्थान ने अपने स्थापना दिवस को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया। तो इसकी वजह से हमने राजस्थान से सम्बंधित एक सरप्राइजिंग प्रश्न शामिल कर लिया। कभी-कभी UPSC भी ऐसा करती है …. इसलिए आपको ऐसे ही सरप्राइजिंग प्रश्नों के लिए तैयार रहना चाहिए।

UPSC and All State PSC Preliminary Exam 2022 MCQs

प्रश्न 5. भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौरान ‘इंडियन होम रूल सोसायटी’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

A. इसकी स्थापना 18 फरवरी 1905 को लंदन में की गई थी।

B. श्यामजी कृष्ण वर्मा इसके संस्थापक सदस्य थे।

C. इसका उद्देश्य भारत में स्व-शासन की स्थापना करना और ब्रिटेन में इसके लिए समर्थन हासिल करना था।

D. इस संगठन की सदस्यता भारतीय और ब्रिटिश दोनों ले सकते थे।

उत्तर: (D)

व्याख्या: लंदन स्थित भारतीय संगठन इंडियन होम रूल सोसायटी का गठन 18 फ़रवरी 1905 को किया गया था। इसके संस्थापक सदस्य श्यामजी कृष्ण वर्मा थे। उन्होने ब्रिटेन में भीकाजी कामा, दादा भाई नारोजी और सरदार सिंह जी रावजी और एस आर राणा जैसे प्रमुख राष्ट्रवादियों के सहयोग से यह संगठन तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य भारत में स्व-शासन की स्थापना करना और ब्रिटेन में इसके लिए समर्थन हासिल करना था। इस संगठन के सदस्य केवल भारतीय ही हो सकते थे।

लंदन में युवा भारतीय छात्रों का इस सोसायटी को अपार समर्थन मिला और यह भारत में क्रान्तिकारी आंदोलनों के सम्पर्क में भी रहा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मार्च, 2022 को श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 4 अक्तूबर, 1857 को गुजरात के कच्छ ज़िले के मांडवी शहर में हुआ था। वे बाल गंगाधर तिलक, स्वामी दयानंद सरस्वती और हर्बर्ट स्पेंसर से प्रेरित थे। उन्होंने लंदन में इंडियन होम रूल सोसाइटी, इंडिया हाउस और द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट जैसे संगठनों की स्थापना की थी। साल 2003 में श्यामजी कृष्ण वर्मा की अस्थियां स्विटजरलैंड से भारत लाई गईं थीं।

प्रश्न 6. 5G प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों के रूप में निम्नलिखित पर विचार करें:

1. एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग

2. संवर्धित और आभासी वास्तविकता

3. इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)

4. स्वायत्त वाहन

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1,2 और 3

b) केवल 2,3 और 4

c) केवल 1,3 और 4

d) ये सभी

उत्तर: (C)

प्रश्न 7. हाल ही में जारी ‘एनुअल फ्रंटियर रिपोर्ट 2022’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

B. रिपोर्ट के अनुसार जॉर्डन का इरबिड दुनिया का सबसे शांत शहर है।

C. इसके मुताबिक उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद दुनिया का सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर है।

D. इस रिपोर्ट में कुल 61 शहरों का उल्लेख है।

उत्तर: (C)

व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित हालिया एनुअल फ्रंटियर रिपोर्ट 2022 के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद दुनिया का दूसरा सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुरादाबाद में अधिकतम 114 डेसिबल ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया है। मुरादाबाद के अलावा, कोलकाता (89 dB), पश्चिम बंगाल का आसनसोल (89 dB), जयपुर (84 dB) और राजधानी दिल्ली (83dB) का भी नाम शामिल है।

ध्वनि प्रदूषण की लिस्ट में बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नाम पहले स्थान पर है। ढाका और मुरादाबाद के बाद सूची में तीसरे नंबर पर पकिस्तान का इस्लामाबाद है। इरबिड, जॉर्डन को दुनिया के सबसे शांत शहर के रूप में स्थान दिया गया है और इसके बाद ल्यों, फ्रांस और मैड्रिड, स्पेन का स्थान है। इस रिपोर्ट में कुल 61 शहरों का उल्लेख है। बता दें कि 70dB से ज्यादा साउंड फ्रीक्वेंसी सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 1999 की गाइडलाइन में रिहायशी इलाकों के लिए 55dB की सिफारिश की थी, जबकि ट्रैफिक और बिजनेस सेक्टर्स के लिए इसकी लिमिट 70 dB निर्धारित की गई थी।

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में 94वां अकादमी पुरस्कार मिला है?

A. कोडा

B. कूझंगल

C. सरदार उधम

D. ड्यून

उत्तर: (A)

व्याख्या: अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा दिया जाने वाला सालाना अकेडमी पुरस्कार ही ऑस्कर पुरस्कार कहा जाता है। इसमें फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक और तकनीशियनों को सम्मानित किया जाता है। इस बार लॉस एंजिल्स में साल 2022 के प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों यानी 94वें अकादमी पुरस्कारों को वितरित किया गया। इसमें ‘कोडा’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और ‘कोडा’ में ही ट्रॉय कोस्तुर को बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में ऑस्कर से सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा, आरियाना डि बोस को फिल्म वेस्टसाइड स्टोरी के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और फिल्म ड्यून को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, विज़ुअल इफेक्ट्स और साउंड के लिये तीन-तीन पुरस्कार मिले हैं। शार्ट फिल्म्स में सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री का पुरस्कार ‘द क्वीन ऑफ बास्केट बॉल’ को जबकि सर्वश्रेष्ठ ऐनीमेटेड फीचर फिल्म ‘इनकान्टो’ और सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शार्ट फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार द विंडशील्ड वाइपर को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में जापानी फिल्म ‘ड्राइव माई कार’ को पुरस्कृत किया गया है।

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से किस संस्था ने हाल ही में दुनिया का पहला वन्यजीव बॉण्ड जारी किया है?

A. यूरोपीय ऊर्जा आयोग

B. संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO)

C. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD)

D. विश्व बैंक

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में विश्व बैंक ने दुनिया का पहला वन्यजीव बॉण्ड जारी किया। इसका उद्द्देश्य ब्लैक राइनो की लुप्तप्राय प्रजातियों का संरक्षण करना है। इस बॉण्ड को “राइनो बॉण्ड” भी कहा जाता है। इन बांड्स के जरिए जुटाए गए फण्ड का इस्तेमाल दक्षिण अफ्रीका के दो संरक्षित वन्यजीव- ‘एडो एलीफेंट नेशनल पार्क और ग्रेट रिवर नेचर रिज़र्व में ब्लैक राइनो के संरक्षण के लिए किया जायेगा।

यदि यह कार्यक्रम सफल हुआ तो इसे बाघ, शेर और गोरिल्ला जैसी अन्य वन्यजीव प्रजातियों के संरक्षण के लिये भी इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि ब्लैक राइनो केवल अफ्रीका में पाए जाते हैं। इनको IUCN की रेड लिस्ट में गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजाति का दर्जा मिला हुआ है।

प्रश्न 10. चंबल नदी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. चंबल नदी उत्तरी भारत में स्थित है और तीन भारतीय राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर बहती है।

2. चंबल की मुख्य सहायक नदियों में बाईं ओर बनास और मेज और दाईं ओर पार्बती, काली सिंध और शिप्रा नदियां शामिल हैं।

3. यह पुरानी विंध्य श्रेणी में निकलती है और उत्तरपूर्वी दिशा में बहती है।

4. यह यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) 1 और 2

b) 2 और 3

c) 1,2 और 4

d) उपरोक्त सभी

उत्तर: (B)

व्याख्या:

चंबल नदी उत्तरी भारत में स्थित है और तीन भारतीय राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। चंबल राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा का भी हिस्सा है।

यह लगभग 885 किमी (550 मील) लम्बी है तथा यह पुरानी विंध्य श्रेणी से निकलती है तथा उत्तरपूर्वी दिशा में बहती है।

यह यमुना नदी की दूसरी सबसे बड़ी है, जो गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

प्रश्न 11. क्रेडिट गारंटी योजनाओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. इस योजना के तहत केवल नए उद्यम बैंकों से ऋण लेने के लिए पात्र हैं।

2. सरकार और सिडबी द्वारा समान आधार पर ऋण गारंटी स्कीमों के कोष में योगदान दिया जा रहा है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

a) केवल 1 और 2

b) केवल 2 और 3

c) केवल 1 और 3

d) केवल 1

उत्तर: (D)

व्याख्या:

मौजूदा और नए दोनों उद्यम इस योजना के तहत कवर किए जाने के लिए पात्र हैं।

सरकार और सिडबी द्वारा क्रमश 4:1 के अनुपात में सीजीटीएमएसई के कोष में योगदान दिया जा रहा है।

प्रश्न 12. Biorock प्रौद्योगिकी किससे संबंधित है?

(a) बीआरओ को तेज गति से सड़कें बनाने में मदद करने के लिए चट्टानों को बनाने के लिए प्रौद्योगिकी।

(b) तेजी से गति से चट्टानों का निर्माण करने के लिए कोरल की सहायता करने के लिए प्रौद्योगिकी।

(c) विभिन्न चट्टानों का अध्ययन करने के लिए जीवविज्ञानियों की सहायता करने के लिए प्रौद्योगिकी।

(d) चट्टानों को बनाने के लिए प्रौद्योगिकी जिसका उपयोग तटीय कटाव से समुद्री तटों की रक्षा के लिए किया जा सकता है।

उत्तर: (B)

व्याख्या: बायोरॉक स्टील संरचनाओं पर समुद्री जल में खनिजों के इलेक्ट्रो संचय द्वारा गठित पदार्थ को दिया गया नाम है जो समुद्र के जलस्तर से कम पर होते हैं और एक शक्ति स्रोत से जुड़े होते हैं – यह कोरल में तेज गति से विकसित होने में सहायता करते हैं।

प्रश्न 13. भूस्थिर परिचालन पर्यावरण उपग्रह (GOES) किस संगठन द्वारा संचालित किया जाता है?

(a) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

(b) राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन

(c) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी

(d) भारत मौसम विज्ञान विभाग

उत्तर: (B)

व्याख्या:

भूस्थिर परिचालन पर्यावरण उपग्रह (GOES – Geostationary Operational Environmental Satellite), संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA – National Oceanic and Atmospheric Administration) के राष्ट्रीय पर्यावरण उपग्रह, डेटा और सूचना सेवा प्रभाग द्वारा संचालित होता है ।

यह मौसम पूर्वानुमान, गंभीर तूफान ट्रैकिंग और मौसम विज्ञान अनुसंधान में सहायता करता है। अंतरिक्ष यान और सिस्टम के पृथ्वी-आधारित भाग, पर्यावरणीय डेटा एकत्रित करने के लिए एक साथ काम करते हैं।

प्रश्न 14. केन-बेतवा लिंक परियोजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. बजट 2022-23 में केन-बेतवा लिंक परियोजना को पूरा करने के लिए 4000 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि आवंटित की गई है।

2. केन-बेतवा लिंक परियोजना बेतवा नदी से केन नदी में पानी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव करती है।

नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (D)

व्याख्या :

बजट 2022-23, 44,605 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए एक मजबूत घोषणा की गई थी।

केन-बेतवा लिंक परियोजना में केन नदी से बेतवा नदी में पानी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।

प्रश्न 15. चीता के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. हाल ही में भारत के कूनो पालपुर नेशनल पार्क के कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए नामीबिया भेजने पर सहमति बनी है।

2. 1947 में आखिरी बार देश में चीता देखा गया था। वर्ष 1952 में भारत सरकार ने भारतीय चीता को विलुप्त घोषित किया था।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य है / हैं?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में नामीबिया ने भारत को चीता देने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब दोनों देशों के बीच चीता लाने को लेकर अनुबंध होगा और पहले चरण में 14 से 18 चीता लाए जाएंगे जिन्हें मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो पालपुर नेशनल पार्क में बसाया जाएगा।

राज्य सरकार अप्रैल या मई माह से चीता लाने की विधिवत तैयारी शुरू कर देगी। 1947 में आखिरी बार देश में चीता देखा गया था। वर्ष 1952 में भारत सरकार ने भारतीय चीता को विलुप्त घोषित किया था।

देश में चीता फिर से बसाने की परियोजना के तहत केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून सहित मध्य प्रदेश वन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल और मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जसवीर सिंह चौहान नामीबिया गए थे।

वहां पांच दिन तक चले बैठकों के दौर में भारत व नामीबिया के अधिकारियों के बीच 35 से 40 चीता भारत को देने पर सहमति बनी है। ये चीता पांच साल में लाए जाएंगे और देश के अलग-अलग चयनित क्षेत्रों में बसाए जाएंगे।

Leave a Reply