Indian Geography Topic Wise Quiz in Hindi-1000+ MCQs

61. “मंगल” शब्द किस प्रकार की वनस्पति के लिए इस्तेमाल किया जाता है?

[A] जलीय पौधे
[B] अल्गल ब्लूम्स
[C] मैन्ग्रोव
[D] भूमध्यसागरीय वन

Answer : C [मैन्ग्रोव ]

Notes:

मैन्ग्रोव एक किस्म का झाड़ीनुमा पौधा होता है, इस प्रकार की वनस्पति दलदल युक्त स्थानों पर पायी जाती है, भारत में सुन्दरबन में मैन्ग्रोव पाए जाते हैं।

62. लोह तत्व मात्रा के आधार पर कौन सा लोहा सर्वश्रेष्ठ होता है?

[A] मेग्नेटाइट
[B] हेमेटाइट
[C] लिमोनाईट
[D] सिडराईट

Answer : A [मेग्नेटाइट ]

Notes:

मेग्नेटाइट के बाद हेमेटाइट, लिमोनाईट और सिडराईट की गुणवत्ता थोड़ी-थोड़ी कम होती जाती है।

63. सुंडा ट्रेंच किस सागर/महासागर में स्थित है?

[A] हिन्द महासागर
[B] प्रशांत महासागर
[C] अटलांटिक महासागर
[D] अरब सागर

Answer : A [हिन्द महासागर ]

Notes:

सुंडा ट्रेंच को जावा ट्रेंच भी कहा जाता है, यह इंडोनेशिया के सुमात्रा के निकट हिन्द महासगर में स्थित है।

64. अमरावती, अर्कावती, भवानी, चिन्नर, हेमावती, होंनुहोल और काबिनी किसकी सहायक नदियाँ हैं?

[A] कावेरी
[B] कृष्णा
[C] गोदावरी
[D] नर्मदा

Answer : A [कावेरी ]

Notes:

कावेरी नदी पश्चिमी घाट में कर्नाटक से निकलती है, इसकी कुल लम्बाई 765 किलोमीटर है। Indian Geography MCQs Hindi

65. निम्नलिखित में से किस दशक में भारत की जनसँख्या की दर नकारात्मक थी?

[A] 1901-11
[B] 1911-1921
[C] 1921-1931
[D] 1931-1941

Answer : B [1911-1921]

Notes:

1901-1921 के दशक के दौरान भारत की जनसँख्या दर काफी स्थिर थी, इस कारण से 1911 से 1921 के बीच जनसँख्या विकास दर नकारात्मक रही।

66. एक घंटे के अंतर के लिए कितने देशांतर की आवश्यकता होती है?

[A] 10 डिग्री
[B] 15 डिग्री
[C] 20 डिग्री
[D] 25 डिग्री

Answer: B [15 डिग्री]

Notes:

सामान्यतया 15 डिग्री देशांतर पर समय में 1 घंटे का अंतर होता है।

67. पश्चिम बंगाल में स्थित कूच बिहार किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

[A] कपास कपडा उद्योग
[B] रेशम उद्योग
[C] पेट्रोलियम उद्योग
[D] शीशा उद्योग

Answer : B [रेशम उद्योग ]

Notes:

कूच बिहार जिला पश्चिम बंगाल में स्थित है, इसका कुल क्षेत्रफल 3,387 वर्ग किलोमीटर है।

68. भारत और बांग्लादेश के बीच फर्रखा बाँध विवाद किस नदी के जल बंटवारे को लेकर है?

[A] गंगा
[B] ब्रह्मपुत्र
[C] तीस्ता
[D] दामोदर

Answer : A [गंगा ]

Notes:

फर्रखा बाँध पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में गंगा नदी के किनारे पर स्थित है। यह बांग्लादेश सीमा से लगभग 16.5 किलोमीटर दूर है। यह बाँध 1972 में बन कर तैयार हुआ था।

69. भारत में नूनमति नामक स्थान किसलिए प्रसिद्ध है?

[A] नमक उद्योग
[B] पेट्रोलियम उद्योग
[C] कागज़ उद्योग
[D] कपडा उद्योग

Answer : B [पेट्रोलियम उद्योग ]

Notes:

नूनमती असम के गुवाहाटी में स्थित है, यह पेट्रोलियम उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। इस स्थान पर इंडियन आयल कंपनी द्वारा पहला तेल शोधन कारखाना शुरू किया गया था।

70. राउरकेला और दुर्गापुर स्टील प्लान की संकल्पना किस पंचवर्षीय में की गयी थी?

[A] पहली
[B] दूसरी
[C] तीसरी
[D] चौथी

Answer : B [दूसरी ]

Notes:

दूसरी पंचवर्षीय योजना का समयकाल 1956 से 1961 है। राउरकेला स्टील प्लांट की स्थापना एक जर्मनी कंपनी की सहायता से 1961 में की गयी थी। दुर्गापुर  स्टील प्लांट की स्थापना 1956 में की गयी थी।

71. इंडोनेशिया की लदांग कृषि प्रणाली किस प्रकार की है?

[A] रोपाई
[B] स्थानान्तरण कृषि
[C] मिश्रित खेती
[D] बागवानी

Answer : B [स्थानान्तरण कृषि ]

Notes:

यह स्थानान्तरण कृषि (shifting कल्टीवेशन) है, इसे मेक्सिको में मिल्पा, वेनेज़ुएला में कोनुको, ब्राज़ील में रोका, मध्य अफ्रीका में मसोले और वियतनाम में रे कहा जाता है।

72. रणजीत सागर बाँध नदी घाटी परियोजना किस नदी पर स्थित है?

[A] रावी
[B] सतलुज
[C] झेलम
[D] सिन्धु

Answer : A [रावी ]

Notes:

रणजीत सागर बाँध को थिएम डैम भी कहा जाता है, यह जलविद्युत परियोजना पंजाब सरकार द्वारा पंजाब और जम्मू-कश्मीर राज्य की सीमा पर निर्मित की गयी है। इस झील का 60% भाग जम्मू-कश्मीर में स्थित है। इस परियोजना का कार्य 1981 में शुरू हुआ था, और 2001 में यह कार्य पूरा हुआ था। इसकी उत्पादन क्षमता 600 मेगावाट है।

73. महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाया जा रहा बबली प्रोजेक्ट किस नदी पर स्थित है?

[A] भीमा नदी
[B] कृष्णा नदी
[C] गोदावरी नदी
[D] पैनगंगा नदी

Answer : C [गोदावरी नदी ]

Notes:

बबली परियोजना/बाँध महाराष्ट्र सरकार द्वारा गोदावरी नदी पर बनाया जा रहा है, इस प्रोजेक्ट पर जल के बंटवारे को लेकर महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच विवाद है।

74. वातन क्षेत्र पृथ्वी के स्थलमंडल में कहाँ स्थित है?

[A] पृथ्वी की सतह के ऊपर
[B] पृथ्वी के सतह के नीच व वाटर टेबल के ऊपर
[C] पृथ्वी की सतह के नीचे और वाटर टेबल के समानांतर
[D] पृथ्वी की सतह के नीच व वाटर टेबल के नीचे

Answer : B [पृथ्वी के सतह के नीच व वाटर टेबल के ऊपर ]

Notes:

वातन क्षेत्र पृथ्वी की सतह और वाटर टेबल के बीच में स्थित है, यह क्षेत्र मिट्टी और चट्टानों से बना है।

75. मतभंगा नदी किन दो देशों के बीच सीमा बनाती है?

[A] भारत और नेपाल
[B] भारत और बांग्लादेश
[C] भारत और म्यांमार
[D] भारत और श्रीलंका

Answer : B [भारत और बांग्लादेश ]

Notes:

मतभंगा नदी भारत में कृष्णगंज से होकर गुज़रती है, यह नदी कई भागों में बंटी हुई है।

76. मणिकर्ण गर्म जल स्त्रोत किस राज्य में स्थित है?

[A] उत्तराखंड
[B] हिमाचल प्रदेश
[C] जम्मू-कश्मीर
[D] गुजरात

Answer : B [हिमाचल प्रदेश ]

Notes:

मणिकर्ण गर्म जल स्त्रोत हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती नदी के किनारे स्थित है, यह गर्म जल स्त्रोत चर्म रोगों के उपचार में उपयोगी माना जाता है।

77. निम्नलिखित में से किस पर्वत को “फाइव ट्रेज़रस ऑफ़ ग्रेट शो” कहा जाता है?

[A] ल्होत्से
[B] गोडविन ऑस्टिन
[C] कंचनजंगा
[D] धौलागिरी

Answer : C [कंचनजंगा ]

Notes:

कंचनजंग विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत है, इसकी ऊंचाई 8,586 मीटर है। यह पर्वत नेपाल और सिक्किम के बीच स्थित है।

78. तुंगभद्रा बहुउद्देशीय परियोजना किन दो राज्यों के बीच स्थित है?

[A] कर्नाटक और आंध्र प्रदेश
[B] कर्नाटक और महाराष्ट्र
[C] कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश
[D] कर्नाटक और गोवा

Answer : A [कर्नाटक और आंध्र प्रदेश ]

Notes:

तुंगभद्रा बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण कार्य 1949 में शुरू हुआ और 1953 में यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ। इसकी विद्युत् उत्पादन क्षमता 127 मेगावाट है।

79. सतमाला पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं?

[A] गुजरात
[B] उत्तर प्रदेश
[C] महाराष्ट्र
[D] राजस्थान

Answer : C [महाराष्ट्र ]

Notes:

सतमाला पहाड़ियां महाराष्ट्र के नासिक में स्थित हैं, यह सह्याद्री श्रेणी का हिस्सा है।

80. भारत का 60% नमक किस राज्य द्वारा उत्पादित किया जाता है?

[A] राजस्थान
[B] ओडिशा
[C] गुजरात
[D] महाराष्ट्र

Answer : C [गुजरात ]

Notes:

भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा नमक उत्पादक देश है, भारत में 160 लाख टन नमक का उत्पादन किया जाता है। गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु भारत के सबसे बड़े नमक उत्पादक राज्य हैं।

81. भारत में कच्चे नमक का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य द्वारा किया जाता है?

[A] बिहार
[B] असम
[C] पश्चिम बंगाल
[D] कर्नाटक

Answer : D [कर्नाटक ]

Notes:

कर्नाटक भारत के कुल उत्पादन का 60% प्रतिशत कच्चा नमक उत्पादित करता है।

Leave a Reply