Prelims 2022 GS Paper – Practice Set 1

 हेल्लो स्टूडेंट ! यहाँ पर हम आपके लिए फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज लेकर आये है| यहाँ पर आपको Prelims Exam 2022 के लिए बहुत सारे ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट पेपर मिलेंगे जिसे आप यहाँ पर बिलकुल फ्री में ऑनलाइन प्रैक्टिस कर सकते है|

Prelims 2022 GS Paper – Practice Set 1

1. राष्ट्रकूट वंश की स्थापना किसने की?

[A] दंतिदुर्ग
[B] कृष्ण प्रथम
[C] इंद्र द्वितीय
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: A [दंतिदुर्ग]

Explanation: राष्ट्रकूट वंश की स्थापना दंतिदुर्ग ने की। इसकी स्थापना 8वीं सदी में की गई।

2. सेन वंश की स्थापना किसने की?

[A] बल्लाल सेन
[B] हेमंत सेन
[C] विजयसेन
[D] सूरसेन

Answer: B [हेमंत सेन]

Explanation: सेन वंश बंगाल का एक राजवंश था। इसकी स्थापना हेमंतसेन ने की। 

3. कृष्णा प्रथम, जो राष्ट्रकूट वंश का राजा था, उसने निम्नलिखित में से क्या बनवाया?

[A] ऐलोरा के शिव मंदिर
[B] अजंता की गुफाएँ
[C] ऐलोरा की गुफाएँ
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: A [ऐलोरा के शिव मंदिर]

Explanation: ऐलोरा के शिव मंदिर प्रसिद्ध राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम ने बनवाये।

4. वल्लभी काल किस काल को कहा जाता है?

[A] गुप्त काल
[B] कुषाण काल
[C] मौर्यकाल
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: A [गुप्त काल]

Explanation: वल्लभी काल गुप्त काल के समान था।

5. भारत की रुई अन्य रुइयों से अधिक सफ़ेद है| यह विचार किसका था?

[A] अलेक्जेंडर
[B] मेगस्थनीज
[C] हीरोदोट्स
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: B [मेगस्थनीज]

Explanation: मेगस्थनीज सेल्यूकस द्वारा नियुक्त चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में राजदूत था| उसने इंडिका नामक पुस्तक लिखी|

6.गुप्त राजाओं ने कौन से सिक्के चलवाये:/
1- दीनार
2- ड्रम
3- रूपक
4- सुवर्ण 
सही विकल्प चुनिए:-

[A] केवल 4
[B] केवल 1
[C] 1 और 3
[D] 1 और 4

Answer: D [1 और 4]

Explanation: गुप्त राजाओं ने दो सिक्के चलवाये :-

दीनार:- जो कि रोमन साम्राज्य की नकल से चलवाया।

सुवर्ण:- ये सोने और चांदी का बना शुद्ध भारतीय सिक्का था।

7. कुषाणों ने किसके सिक्के चलवाए?

[A] सोने
[B] चांदी
[C] तांबे
[D] उपर्युक्त सभी

Answer: D [उपर्युक्त सभी]

Explanation: कुषाणों ने सोने, चांदी और तांबे के सिक्के चलवाए| कुषाणों को तुषारी लोग भी कहा जाता था|

8. अंतिम मौर्य सम्राट कौन था?

[A] अशोक
[B] बृहद्रथ
[C] सम्प्रति
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: B [बृहद्रथ]

Explanation: अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ था जिसे उसके सेनापति सम्राट पुष्यमित्र शुंग ने मारकर शुंग राज्य की स्थापना की।

9. अभिधम्म में कथावत्थु के बारे में किसने लिखा?

[A] अश्वघोष
[B] महाकस्सप
[C] मोगलीपुत्त तिस्स
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: C [मोगलीपुत्त तिस्स]

Explanation: मोगलीपुत्त तिस्स बौद्ध धर्म के भिक्षु और विद्वान थे। वह अशोक के आध्यात्मिक गुरु थे और अशोक के पुत्र महिंद्र के आध्यात्मिक गुरु भी थे।

10. किस यज्ञ में वैदिक काल में सुरा का प्रयोग किया जाता था?

[A] सौत्रामणि
[B] राजसूय
[C] पुत्रेष्टि
[D] अश्वमेध

Answer: A [सौत्रामणि]

Explanation: वैदिक काल में सौत्रामणि यज्ञ में सूरा का प्रयोग किया जाता है|

11. दस राजाओं का युद्ध किस नदी के किनारे हुआ?

[A] परुषणी
[B] वितस्ता
[C] गंगा
[D] सिंधु

Answer: A [परुषणी]

Explanation: दस राजाओं का युद्ध परुषणी नदी के किनारे हुआ। इसमें भरत जन के राजा सुदास ने दश राजाओं के संघ को हराया।

12. सोमपुरी विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की?

[A] रामपाल
[B] गोपाल
[C] धर्मपाल
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: C [धर्मपाल]

Explanation: सोमपुरी विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के पालवंशी राजा धर्मपाल ने की|

13. रामपाल ने किस विश्वविद्यालय की स्थापना की?

[A] सोमपुरी
[B] वल्लभी
[C] जगदल
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: C [जगदल]

Explanation: जगदल विश्वविद्यालय की स्थापना रामपाल ने की।

14. गौतम बुद्ध की माँ महामाया किस वंश से थीं?

[A] लिच्छवि
[B] कोलिय
[C] सोलंकी
[D] शाक्य

Answer: B [कोलिय]

Explanation: गौतम बुद्ध की मां महामाया क्षत्रिय वंशी कोलिय वंश की रानी थी। उनका विवाह क्षत्रिय शाक्य वंशी राजा शुध्दोदन से हुआ।

15. वल्लभी विश्वविद्यालय का विकास किसने कराया?

[A] भट्टारक
[B] गोपाल
[C] कुमारगुप्त
[D] धर्मपाल

Answer: A [भट्टारक]

Explanation: वल्लभी विश्वविद्यालय का विकास भट्टारक ने कराया|

16. विक्रमशिला विश्विद्यालय का विकास किसने कराया?

[A] धर्मपाल
[B] महेन्द्रपाल
[C] गोपाल
[D] कुमारपाल

Answer: A [धर्मपाल]

Explanation: विक्रमशिला विश्विद्यालय बंगाल में था जो प्राचीन भारत का एक प्राचीन प्रसिद्ध विश्विद्यालय था। इसका निर्माण पाल राजा धर्मपाल ने कराया।

17. नालंदा विश्वविद्यालय का विकास किसके काल में हुआ?

[A] चन्द्रगुप्त
[B] स्कंदगुप्त
[C] कुमारगुप्त
[D] समुद्रगुप्त

Answer: C [कुमारगुप्त]

Explanation: नालंदा विश्वविद्यालय का विकास गुप्त राजा कुमारगुप्त के समय हुआ| कुमार गुप्त गुप्त वंश का राजा और चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य का पुत्र था|

18. बौद्ध धर्म का कौन सा अंग मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करता है?

[A] हीनयान
[B] महायान
[C] वज्रयान
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: A [हीनयान]

Explanation: हीनयान बौध्द धर्म की शिक्षाओं पर विश्वास करता है। हीनयान मूर्तिपूजा पर विश्वास नहीं करता है और न ही यह विश्वास करता है कि बुद्ध भगवान थे।

19. कौन सा पिटक नैतिक आचार संहिता के बारे में बताता है?

[A] अभिधम्म पिटक
[B] विनय पिटक
[C] सूत्त पिटक
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: B [विनय पिटक]

Explanation: विनय पिटक नैतिक आचार संहिता के बारे में है। इसमें मुख्यतः कानून था।इसमें संघ, भिक्षुओं और भिक्षुणियों के लिए नियम हैं।

20. बौद्ध धर्म की शिक्षाओं के बारे में कौन सा ग्रन्थ बताता है?

[A] अभिधम्म पिटक
[B] विनय पिटक
[C] सूत्त पिटक
[D] b और c

Answer: C [सूत्त पिटक]

21. बौद्ध धर्म के महायान पंथ का विकास किसके काल में हुआ?

[A] अशोक
[B] कालाशोक
[C] कनिष्क
[D] अजातशत्रु

Answer: C [कनिष्क]

Explanation: महायान पंथ बौध्द धर्म का एक पंथ था। इसका विकास कनिष्क के समय हुआ। असंग ने इसकी शुरुआत की।

22. बौद्ध धर्म का महायान और हीनयान में विभाजन किस संगीति में हुआ?

[A] प्रथम
[B] द्वितीय
[C] तृतीय
[D] चतुर्थ

Answer: D [चतुर्थ]

Explanation: बौद्ध धर्म का महायान और हीनयान में विभाजन चतुर्थ बौद्ध संगीति में हुआ। यह 72 ई में कश्मीर के कुण्डलवन में हुई। इसके अध्यक्ष वसुमित्र और उपाध्यक्ष अश्वघोष थे।

23.प्रथम बौद्ध संगीति के अध्यक्ष थे:-

[A] महाकस्सप
[B] वसुमित्र
[C] मोगलीपुत्त तिस्स
[D] अश्वघोष

Answer: A [महाकस्सप]

Explanation: पहली बौद्ध संगीति अजातशत्रु के समय हुई। इसके अध्यक्ष महाकस्सप था।

24.दूसरी बौद्ध संगीति के अध्यक्ष थे:-

[A] महाकस्ससप
[B] वसुमित्र
[C] मोग्गलीपुत्त तिस्स
[D] सबकमी

Answer: D [सबकमी]

Explanation: द्वितीय बौद्ध संगीति 383 ई पू में वैशाली में हुई। यह कालाशोक के राज्य में हुई।

25. किसके काल में चतुर्थ बौध्द संगीति हुई?

[A] अशोक
[B] कालाशोक
[C] अजातशत्रु
[D] कनिष्क

Answer: D [कनिष्क]

Explanation: चतुर्थ बौद्ध संगीति 72 ई में कनिष्क के काल में हुई। इसके अध्यक्ष वसुमित्र और उपाध्यक्ष अश्वघोष थे। यह कश्मीर में कुण्डलवन में हुआ।

26. गौतम बुद्ध के गृहत्याग को कौन सा चिन्ह बताता है?

[A] घोड़ा
[B] कमल
[C] चक्र
[D] स्तूप

Answer: A [घोड़ा]

Explanation: घोड़ा गौतम बुद्ध के गृहत्याग से सम्बंधित है।

27. गौतम बुद्ध के निर्वाण को कौन सा चिह्न बताता है?

[A] कमल
[B] चक्र
[C] घोड़ा
[D] बोधिवृक्ष

Answer: D [बोधिवृक्ष]

Explanation: बोधिवृक्ष गौतम बुद्ध के निर्वाण को बताता है। गौतम बुद्ध को कुशीनगर में निर्वाण प्राप्त हुआ।

28. गौतम बुद्ध के जीवन को कौन सा चिन्ह बताता है?

[A] बोधिवृक्ष
[B] कमल
[C] घोड़ा
[D] चक्र

Answer: B [कमल]

Explanation: कमल और बैल गौतम बुद्ध के जन्म से संबंधित है।

29. गौतम बुद्ध का सारथी कौन था?

[A] चन्ना
[B] कंथक
[C] देवदत्त
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: A [चन्ना]

Explanation: बुध्द का सारथी चन्ना था।

30. कंथक का गौतम बुद्ध के जीवन में क्या संबंध था?

[A] सारथी
[B] घोड़ा
[C] नौकर
[D] पत्नि

Answer: B [घोड़ा]

Explanation: कंथक गौतम बुद्ध का शाही घोड़ा था।

31. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है?

[A] रामायण
[B] महाभारत
[C] वेद
[D] रामचरितमानस

Answer: B [महाभारत]

Explanation: महाभारत दुनिया का सबसे बड़ा महाकाव्य है। इसकी रचना वेदव्यास ने की।

32. बोग़ज़कोइ अंजिलेख कहाँ खोजा गया?

[A] भारत
[B] ईरान
[C] सीरिया
[D] टर्की

Answer: D [टर्की]

33.अष्टांग संग्रह की रचना किसने की?

[A] बाणभट्ट
[B] वाग्भट्ट
[C] हर्ष
[D] पाणिनि

Answer: B [वाग्भट्ट]

Explanation:
अष्टांग संग्रह आयुर्वेद से सम्बंधित पुस्तक है जिसकी रचना वाग्भट्ट ने की।

34.8वीं सदी में त्रिकोणीय संघर्ष किसके बीच था?

[A] चालुक्य, पल्लव और पांड्य
[B] चालुक्य, राष्ट्रकूट और यादव
[C] चालुक्य, परमार और सोलंकी
[D] चोल, चेर और पांड्य

Answer: A [चालुक्य, पल्लव और पांड्य]

35.कोरोमंडल शब्द को निम्नलिखित में से किस राज्य के राज्य से लिया गया है?

[A] चेर
[B] चोल
[C] पांड्य
[D] पल्लव

Answer: B [चोल]

Explanation:
कोरोमंडल शब्द चोल राज्य से संबंधित है।कोरोमंडल तट भारतीय प्रायद्वीप की दक्षिण-पूर्वी तटरेखा को दिया गया नाम है। 

36.कौन सा कथन गलत है?

[A] पांड्य वंश की राजधानी मदुरई थी।
[B] चेरों की राजधानी वंशी थी।
[C] विदेह राज्य की राजधानी मिथिला थी।
[D] कोई नहीं

Answer: D [कोई नहीं]

Explanation:
सभी कथन सत्य हैं।

37.ऋग्वेद का एक मंडल किसके लिए समर्पित है?

[A] अग्नि
[B] वरुण
[C] इंद्र
[D] सोम

Answer: D [सोम]

38.विक्रमशिला विश्वविद्यालय किस गांव में था?

[A] अंतीचक
[B] बसार
[C] चंदिमानु
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: A [अंतीचक]

Explanation:
विक्रमशिला विश्विद्यालय प्राचीन भारत का एक श्रेष्ठ विश्विद्यालय था। इसकी स्थापना पाल राजा धर्मपाल ने की। इसे बख्तियार खिलजी ने नष्ट किया था।

39.महायान बौध्द धर्म ग्रंथों में भविष्य बौद्ध किसे कहा गया है?

[A] क्रकुचन्द
[B] अमिताभ
[C] मैत्रेय
[D] कनक मुनि

Answer: C [मैत्रेय]

Explanation:
बौध्द धर्म के महायान पंथ की पुस्तकों में भविष्य में शाक्यमुनि बौध्द के उत्तराधिकारी मैत्रेय को बताया गया है।

40.किन दो वंशों ने राष्ट्रकूटों के साथ उत्तर भारत का राज्य सम्भाला?

[A] प्रतिहार और परमार
[B] प्रतिहार और चंदेल
[C] प्रतिहार और चोल
[D] प्रतिहार और पोल

Answer: D [प्रतिहार और पोल]

Explanation:
8वीं सदी के राजपूत काल में भारत में 3 वंश प्रमुख थे। उत्तर भारत में गुर्जर प्रतिहार, बंगाल में पाल वंश तथा दक्कन में राष्ट्रकूट वंश था।

41.कौन सा वंश ब्रह्मक्षत्रिय वंश कहलाता था?

[A] सेन
[B] पाल
[C] प्रतिहार
[D] चालुक्य

Answer: A [सेन]

Explanation:
सेन वंश ब्रह्मक्षत्रिय वंश कहलाता था। यह बंगाल का एक वंश था। इसकी स्थापना सामन्त सेन ने की। यह 11वीं और 12 वीं सदी में था।

42.कौन सा मिलान सही नहीं है?

[A] नागनाद -हर्ष
[B] मुद्राराक्षस – विशाखादत्त
[C] मृच्छकटिक – शूद्रक
[D] रत्नावली – राजशेखर

Answer: D [रत्नावली – राजशेखर]

Explanation:
नागनाद एक संस्कृत नाटक है जिसकी रचना राजा हर्ष ने की। मुद्राराक्षस की रचना विशाखादत्त ने की। मृच्छकटिक की रचना शूद्रक ने की। रत्नावली की रचना उदयिन ने की।

43.परम-सौगात की उपाधि किसने धारण की?

[A] राज्यवर्धन
[B] हर्षवर्धन
[C] प्रभाकर वर्धन
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: A [राज्यवर्धन]

Explanation:
परम- सौगात की उपाधि राज्यवर्धन ने धारण की| राज्यवर्धन हर्ष की बहिन राज्यश्री का पति और वर्धन वंश का राजा था जिसकी हत्या गौड़ के राजा शशांक ने कर दी थी|

44.गुप्त राजाओं के बाद किन राजाओं ने गरुड़ को अपना राज्य का चिन्ह बनाया?

[A] पल्लव
[B] राष्ट्रकूट
[C] चोल
[D] वर्धन

Answer: A [पल्लव]

Explanation:
गुप्त राजाओं के बाद किन राजाओं ने गरुड़ को अपना राज्य चिन्ह राष्ट्रकूट राजाओं ने बनाया|

45.किस सातवाहन राजा ने सर्वप्रथम राजा के नाम के सिक्के जारी किए?

[A] शातकर्णि प्रथम
[B] गौतमीपुत्र शातकर्णि
[C] यज्ञश्री शातकर्णि
[D] हाल

Answer: A [शातकर्णि प्रथम]

Explanation:
सातवाहन वंश आंध्र प्रदेश में राज्य करने वाला प्राचीन ब्राह्मण वंश था। इनका राज्य वर्तमान कर्नाटक से मध्य प्रदेश गुजरात तक फैला हुआ था। शातकर्णि प्रथम ने सबसे पहले अपने नाम के सिक्के जारी किए।

46.यौध्देयों का प्रमुख स्थान कहाँ था?

[A] रोहतक
[B] मगध
[C] राजस्थान
[D] उज्जैन

Answer: A [रोहतक]

Explanation:
यौध्देयों का प्रमुख स्थान  हरियाणा का रोहतक था| कार्तिकेय यौध्देयों के प्रमुख देवता थे|

47.समुद्रगुप्त के समय काँची का राजा कौन था?

[A] हस्तिवर्मन
[B] मंतराज
[C] नीलराज
[D] विष्णुगोप

Answer: D [विष्णुगोप]

Explanation:
समुद्रगुप्त के समय काँची का राजा विष्णुगोप था। उसका उल्लेख इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख में है। विष्णुगोप पल्लव वंश का राजा था।

48.चार अश्वमेध यज्ञों का आयोजन किस राजा ने कराया?

[A] हस्तिवर्मन
[B] समुद्रगुप्त
[C] पुष्यमित्र शुंग
[D] प्रवरसेन प्रथम

Answer: D [प्रवरसेन प्रथम]

Explanation:
प्रवरसेन प्रथम वाकाटक वंश का राजा था। वाकाटक दक्षिण भारत में राज्य करने वाला एक ब्राह्मण राजवंश था जिसने तीसरी शताब्दी से पाँचवी शताब्दी तक राज्य किया। इस वंश की स्थापना विंध्यशक्ति ने की। ये राजा गुप्त राजाओं के समकालीन थे।

49.ग्रीक-रोमन साहित्य में चंद्रगुप्त मौर्य को सेन्ड्रोकोट्स कहा गया है। इसका उल्लेख सर्वप्रथम किसने किया?

[A] डी आर भंडारकर
[B] अलेक्जेंडर कनिघम
[C] आर पी चंद
[D] विलियम जोन्स

Answer: D [विलियम जोन्स]

Explanation:
विलियम जोन्स से सर्वप्रथम बताया कि ग्रीक-रोमन साहित्य में चंद्रगुप्त मौर्य को सेन्ड्रोकोट्स कहा गया है। इसके अलावा उसे एंड्रोकोट्स भी कहा गया है।

50.किस राज्य के राजाओं ने सीरिया के साथ राजनीतिक संबंध बनाए?

[A] मौर्य
[B] गुप्त
[C] पल्लव
[D] चोल

Answer: A [मौर्य]

Explanation:
मौर्य राजा बिंदुसार ने सर्वप्रथम सीरिया के राजा एण्टियोकस प्रथम से राजनीतिक सम्बंध बनाये। बिंदुसार के राज्य में डाइमोकस नामक सीरियाई राजदूत था। अशोक के 13वें शिलालेख में भी सीरिया के 5 राजाओं का उल्लेख है।

51.किस राज्य के राजा ने देवपुत्र उपाधि को अपनाया?

[A] कुषाण
[B] शक
[C] यवन
[D] गुप्त

Answer: A [कुषाण]

Explanation:
कनिष्क कुशान वंश का राजा था| उसके उत्तराधिकारियों ने देवपुत्त की उपाधि को अपनाया जिका अर्थ होता है देवताओं का पुत्र|

52.महासंघिक निकाय कहाँ विकसित हुआ?

[A] वैशाली
[B] वज्जि
[C] पाटलिपुत्र
[D] राजगृह

Answer: A [वैशाली ]

Explanation:
 वैशाली में सम्पन्न द्वितीय बौद्ध संगीति में थेर भिक्षुओं ने मतभेद रखने वाले भिक्षुओं को संघ से बाहर निकाल दिया। अलग हुए इन भिक्षुओं ने उसी समय अपना अलग संघ बनाकर स्वयं को ‘महासांघिक’ और जिन्होंने निकाला था उन्हें ‘हीनसांघिक’ नाम दिया| जिसने कालांतर में महायान और हीनयान का रूप धारण कर किया।

53.कौन सा मिलान सही है?

[A] शाक्य- कपिलवस्तु
[B] कोलिय- रामग्राम
[C] कालम – अल्लाकप्पा
[D] मल्ल – कुशीनगर

Answer: A [शाक्य- कपिलवस्तु]

Explanation:
कपिलवस्तु में क्षत्रियों के शाक्य वंश के रजा शुद्धोदन राज्य करते थे| उन्हों के गौतम बुध्द का जन्म हुआ| 

54.निर्भर पत्नि और बच्चों को बेसहारा छोड़ भिक्षु बनने के लिए सजा किसने निर्धारित की?

[A] मनु
[B] कालिदास
[C] चाणक्य
[D] व्यास

Answer: C [चाणक्य]

Explanation:
चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के कुलगुरु थे| उन्हें विष्णुगुप्त या कौटिल्य भी कहा जाता है| उन्होंने अर्थशास्त्र की रचना की|

55.23 वें जैन तीर्थंकर किस जगह से सम्बंधित थे?

[A] वैशाली
[B] वाराणसी
[C] पाटलिपुत्र
[D] वज्जि

Answer: B [वाराणसी]

Explanation:
तीर्थंकर पार्श्वनाथ वाराणसी के राजा अश्वसेन और रानी वामा के पुत्र थे| वे काशी में 800 ई पाऊ रहते थे| उन्हें शिखरजी में निर्वाण प्राप्त हुआ|

56.निम्नलिखित में कौन से शिक्षक गौतम बुध्द को ज्ञान प्राप्त करने से पहले नियुक्त किये गए थे?
1. अलारा कलमा 2. उद्द्क रामपुत्र 3. मखली गोसाला 4. निगांथा नाटापुत्त
 सही विकल्प चुनिए:-

[A] केवल 1 और 2
[B] 1 और 3
[C] उपरोक्त में से कोई नहीं
[D] ये सभी

Answer: A [केवल 1 और 2 ]

Explanation:
अलारा कलमा और उद्द्क रामपुत्र गौतम बुध्द के शिक्षक थे| अलारा कलमा एक ब्राह्मण संत और दार्शनिक थे|वह सांख्य दर्शन के विशेषज्ञ थे। पीयू ली कैनन ग्रंथों के अनुसार, वह गौतम बुद्ध के पहले शिक्षकों थे। इन्होने उन दोनों से योग-साधना सीखी।

57.निम्नलिखित में ऋग्वेद की शाखा है:-

[A] शौनक
[B] अश्वलायन
[C] संखायन
[D] शाकल

Answer: D [शाकल]

Explanation:
ऋग्वेद विश्व की पहली पुस्तक है| इसकी दो शाखाएं हैं :- शाकल और वाष्कल

58.जूनागढ़ अभिलेख में किस शक राजा का नाम दर्ज है?

[A] रुद्रदामन
[B] मोगा
[C] अजेस
[D] नाहपान

Answer: A [रुद्रदामन]

Explanation:
जूनागढ़ अभिलेख गुजरात के जूनागढ़ में है| इसमें शक राजा रुद्रदामन का नाम है| इसमें वर्णन है कि सुदर्शन झील का पुनर्निर्माण रुद्रदामन ने कराया जो मौर्यों द्वारा निर्मित थी|

59.चतुर्थ बौध्द संगीति किसके समय हुई?

[A] कनिष्क
[B] वासुदेव
[C] कालाशोक
[D] अशोक

Answer: A [कनिष्क]

Explanation:
चतुर्थ बौध्द संगीति कनिष्क के समय हुई| कनिष्क कुषाणों का राजा था| इस संगीति के अध्यक्ष वसुमित्र थे और उपाध्यक्ष अश्वघोष थे जो कनिष्क के दरबारी कवि और बुध्दचरित के रचयित थे| यह कश्मीर के कुंडलवन में हुई|

60.मथुरा का कला स्कूल का उन्नत समय किस काल का था?

[A] कुषाण
[B] शक
[C] मौर्य
[D] गुप्त

Answer: A [कुषाण]

Explanation:
मथुरा का कला स्कूल कला के क्ष्टर का उस समय का विश्व प्रसिध्द स्कूल था| इसका मुख्य रूप से विकास कुषाण काल में हुआ| मथुरा कनिष्क की दूसरी राजधानी थी जो कुषाणों का सर्वश्रेष्ठ राजा था|

61.भारत का प्रथम शक राजा कौन था?

[A] मोगा
[B] रुद्रदामन
[C] अजेस
[D] घटोत्कच

Answer: A [मोगा]

Explanation:
मोगा भारत का पहला शक राजा था। उसने भारत में शक राज्य की नींव डाली और उत्तर पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में अपना राज्य बनाया।

62.स्ट्रेटगोज की नियुक्ति किसने की?

[A] यवन
[B] शक
[C] कुषाण
[D] हूण

Answer: A [यवन]

Explanation:
स्ट्रेटगोज यवनों के सेनाध्यक्ष को कहा जाता था।

63.190 ई पू में बैक्टिरिया के किस यवन राजा ने भारत पर आक्रमण किया?

[A] डेमेट्रियस
[B] अलेक्जेंडर
[C] सेल्यूकस निकेटर
[D] मिनांडर

Answer: A [डेमेट्रियस]

Explanation:
190 ई पू में डेमेट्रियस नामक यवन राजा ने भारत पर आक्रमण किया और मौर्य साम्राज्य का बड़ा इलाका जीता।

64.प्रसिद्ध इंडो ग्रीक राजा मिनांडर I ने अपनी राजधानी कहाँ बनाई?

[A] तक्षशिला
[B] मथुरा
[C] उज्जैन
[D] पाटलिपुत्र

Answer: A [तक्षशिला]

Explanation:
मिनांडर प्रथम प्रसिध्द यवन राजा था। उसने अपनी राजधानी तक्षशिला में बनाई।

65.किस ग्रीक राजदूत ने विष्णु के सम्मान में स्तम्भ बनवाया?

[A] मेगस्थनीज
[B] हेलियोडोरस
[C] हीरोडोट्स
[D] फाह्यान

Answer: B [हेलियोडोरस]

Explanation:
ग्रीक राजदूत हेरीओडोरस ने विदिशा में शुंग राजा विष्णु के सम्मान में स्तम्भ बनवाया। उस राजदूत को ग्रीक राजा भागभद्र ने भेजा था।

66.सर्वप्रथम सोने के सिक्के किस राज्य के राजाओं ने जारी किए?

[A] शक
[B] यवन
[C] गुप्त
[D] मौर्य

Answer: B [यवन]

Explanation:
भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्कों को जारी करने का श्रेय यवन राजाओं को जाता है|

67.बृहत कथा की रचना किसने की?

[A] गुणाढ्य
[B] सर्व वर्मन
[C] पाणिनि
[D] राधागुप्त

Answer: A [गुणाढ्य]

Explanation:
बृहत्कथा की रचना गुणाढ्य ने की जो राजा हाल के राजकवि थे।

68.किस सातवाहन राजा ने शक राजाओं से मालवा को वापिस जीता?

[A] गौतमीपुत्र शातकर्णि
[B] सातकर्णी प्रथम
[C] हाल
[D] सिमुक

Answer: A [गौतमीपुत्र शातकर्णि]

Explanation:
गौतमीपुत्र शातकर्णि ने मालवा को शक राजाओं से वापिस जीत लिया जिसे पूर्व के सातवाहन राजा हार चुके थे।

69.इनमें से कौन सा शिलालेख सातवाहन काल से संबंधित है?

[A] नासिक
[B] जूनागढ़
[C] 1 और 2 दोनों
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: A [नासिक]

Explanation:
नस्सिक का शिलालेख सातवाहन काल से सम्बंधित है| इसे गौतमीपुत्र शातकर्णी की माँ गौतमी ने बनवाया| इसमें गौतमीपुत्र शातकर्णी  को अद्वितीय ब्राह्मण और क्षत्रियों का मान मर्दन करने वाला बताया गया है|

70.सातवाहन वंश के किस राजा ने गाथाशप्तसती की रचना की?

[A] राजा हाल
[B] सिमुक
[C] यज्ञ श्री शातकर्णि
[D] गौतमी पुत्र शातकर्णि

Answer: A [राजा हाल]

Explanation:
राजा हाल सातवाहन वंश का एक विद्वान राजा था। उसने गाथाशप्तसती की रचना की जो प्राकृत भाषा में प्रेम कविताओं का संग्रह है।

71.किस वंश के राजाओं ने ब्राह्मणों को अनुदान में भूमि दी?

[A] कण्व
[B] शुंग
[C] सातवाहन
[D] मौर्य

Answer: C [सातवाहन]

Explanation:
सातवाहन वंश आंध्र प्रदेश का वंश था जिन्होंने ब्राह्मणों को अनुदान में भूमि दी। सातवाहन वंश के राजा खुद भी ब्राह्मण जाति से थे।

72.अशोक के अपने शिलालेख में किस क्षेत्र को करमुक्त बनाने और मात्र 1/8 कर लगाने की जानकारी दी है?

[A] लुम्बिनी
[B] कुशीनगर
[C] जूनागढ़
[D] भाब्रू

Answer: A [लुम्बिनी]

Explanation:
अपने सिंहासन की 20 वीं वर्षगांठ पर, अशोक ने लुम्बिनी को कर-मुक्त के रूप में घोषित किया और केवल 1 / 8वी हिस्सा करयोग्य के रूप में घोषित किया। इस तथ्य का वर्णन निग्लिवा और रुमंदेई के शिलालेखों में पाया जाता है।

73.शतपथ ब्राह्मण और तैत्तिरीय ब्राह्मण किसके ब्राह्मण ग्रंथ हैं।

[A] ऋग्वेद
[B] सामवेद
[C] यजुर्वेद
[D] अथर्ववेद

Answer: C [यजुर्वेद]

Explanation:
शतपथ ब्राह्मण और तैत्तिरीय ब्राह्मण यजुर्वेद के ब्राह्मण ग्रंथ हैं।

74.निम्नलिखित में से सिंधु घाटी सभ्यता के ढोलवीरा स्थल की सबसे अनोखी विशेषता क्या है?

[A] इसके शहरों को क्षैतिज रूप से कई भागों में विभाजित किया गया था
[B] इसके शहर असमान रूप से विभाजित थे
[C] इसके शहरों को 3 भागों में विभाजित किया गया था
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: C [इसके शहरों को 3 भागों में विभाजित किया गया था]

Explanation:
सिन्धु घटी सभ्यता का धौलाविरा शहर आज के गुजरात में स्थित था| इसकी प्रमुख विशेषता शहर का तीन हिस्सों में विभाजन था|

75.कौन से राज्य गौतम बुध्द के जीवन से सम्बंधित थे?
1- अवंति
2- गांधार
3- कोसल
4- मगध
सही विकल्प चुनिए:-

[A] 1,2 और 3
[B] 2 और 4
[C] 3 और 4
[D] 1, 3 और 4

Answer: C [3 और 4]

Explanation:
अवंति और गांधार राज्य गौतम बुद्ध के जीवन से प्रत्यक्ष एउप से संबंधित नहीं थे। इसके अलावा कोसल के राजा प्रसेनजित गौतम बुद्ध के शिष्य थे। मगध का राज्य गौतम बुध्द की शिक्षाओं से प्रत्यक्ष सम्बन्धित है।

76.ऋग्वेदिक काल की अर्थव्यवस्था के बारे में कौन सा कथन असत्य है?

[A] मुख्यतः देहाती अर्थव्यवस्था
[B] कई अनाज की खेती
[C] कृषि आधारित समाज
[D] वेतन की अधिकता

Answer: D [वेतन की अधिकता]

Explanation:
ऋग्वेदिक काल में वेतन देने और लेने के कोई साक्ष्य नहीं है।

77.कौन सा शब्द वेदों और वेदों की शाखाओं को सिखाने के विद्यालय के लिए प्रयोग किया गया है?

[A] शाखा
[B] चरण
[C] रथ
[D] यज्ञ

Answer: B [चरण]

Explanation:
चरण शब्द वेदों और वेदों की शाखाओं को सिखाने के विद्यालय के लिए प्रयोग किया गया है।

78.प्राकृत भाषा की व्याकरण प्राकृत प्रकाश की रचना किसने की?

[A] पिंगल
[B] यास्क
[C] वररुचि
[D] शौनक

Answer: C [वररुचि]

Explanation:
प्राकृत भाषा की व्याकरण प्राकृत प्रकाश की रचना वररुचि ने की। इसकी तिथि अभी तक अज्ञात है।

79.मेगस्थनीज द्वारा भारत के बारे में कहे गए कथनों में कौन सा सत्य नहीं है?

[A] भारत में प्रचुर सोना, चांदी, तांबा और लोहा है।
[B] भारत में सुव्यवस्थित जाति व्यवस्था है।
[C] भारत में अक्सर अकाल पड़ता है।
[D] डाइनोसियस ने भारत पर आक्रमण किया।

Answer: C [भारत में अक्सर अकाल पड़ता है।]

Explanation:
इसमें तीसरा कथन गलत है। भारत प्राचीन काल में कभी भी अकाल नहीं पड़ा। ऐसा यहाँ प्रचुर बारिश के कारण हुआ।

80.निम्नलिखित में भारत के बारे में सर्वप्रथम किस ग्रीक विद्वान ने लिखा है?

[A] हीरोडोट्स
[B] स्टेसीएस
[C] सायलैक्स
[D] हिप्प्लस

Answer: C [सायलैक्स]

Explanation:
ग्रीक लेखों के अनुसार सबसे पहले सायलैक्स भारत आया और उसे दौरिअस नामक राजा ने भेजा। उसके लेख आज नष्ट हो चुके हैं।

81.नाभिवर्ष किस देश का ऐतिहासिक नाम है:-

[A] भारत
[B] म्यांमार
[C] चीन
[D] मिस्र

Answer: A [भारत]

Explanation:
ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार, भारत का नाम भारतवर्ष का पुराना नाम नाभिवर्ष था जो पहले जैन तीर्थंकर ऋषभदेव के पिता राजा नाभि के नाम पर था।

82.निम्नलिखित कथनों पर ध्यान दीजिये:-
1- अंडाल एक महिला संत थी जिसकी रचनाएं व्यापक रूप से गायी जाती थीं|
2- कराइकल अम्माययार शिव के भक्त थे जिन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक भक्ति के मार्ग को अपनाया|
इनमें कौन से कथन सत्य हैं?

[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: C [1 और 2 दोनों]

Explanation:
अंडाल एक महिला संत थी जिसकी रचनाएं व्यापक रूप से गायी जाती थीं| इसके अलावा कराइकल अम्माययार शिव के भक्त थे जिन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक भक्ति के मार्ग को अपनाया|
ये दोनों ही कथन सत्य हैं|

83.निम्नलिखित में किस भारतीय राजा ने धर्म महामात्त नियुक्त किए थे?

[A] अशोक
[B] समुद्रगुप्त
[C] चंद्रगुप्त I
[D] चंद्रगुप्त मौर्य

Answer: A [अशोक]

Explanation:
अशोक ने अपने धम्म या धर्म के प्रचार के लिए धर्म महामात्त नियुक्त किये थे जो उसके धर्म का प्रचार करते थे। इसकी जानकारी अशोक के शिलालेख से मिलती है।

84.जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर कौन थे?

[A] ऋषभदेव
[B] अरिष्टनेमि
[C] पार्श्वनाथ
[D] महावीर

Answer: B [अरिष्टनेमि]

Explanation:
जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर अरिष्टनेमि थे। उनका वर्णन ऋग्वेद में है। जैन धर्म के पहले तीर्थंकर ऋषभदेव थे। जैन धर्म में कुल 24 तीर्थंकर थे जिनमें से पहले ऋषभदेव और 22वें अरिष्टनेमि का नाम ऋग्वेद में है।

85.मातृनामा किस वंश के  शासकों द्वारा शुरू किया गया?

[A] मौर्य
[B] गुप्त
[C] सातवाहन
[D] कण्व

Answer: C [सातवाहन]

Explanation:
मातृनामा अपने नाम के आगे माता का नाम लिखने की प्रथा थी। मातृनामा सातवाहन राजाओ ने शुरू की। उदाहरण के लिए सातवाहन वंश का सबसे महान राजा शातकर्णि था जिसने अपना नाम अपनी माँ गौतमी के नाम पर गौतमीपुत्र शातकर्णि रखा।

86.मनु ने किस अपराध के लिए ब्राह्मण को अन्य वर्ण की तुलना में अधिक दंड देने को कहा?

[A] चोरी
[B] हत्या
[C] गाली गलौज
[D] राजद्रोह

Answer: A [चोरी]

Explanation:
मनु महाराज ने मनुस्मृति की रचना की। मनुस्मृति के अनुसार चोरी के लिए ब्राह्मण को अन्य वर्ण की अपेक्षा अधिक दंड मिलना चाहिए।

87.“राजा ब्राह्मणों को छोड़कर सबका स्वामी है।” यह विचार किसके थे?

[A] मनु
[B] गौतम
[C] याज्ञवल्क्य
[D] व्यास

Answer: B [गौतम]

Explanation:
“राजा ब्राह्मणों को छोड़कर सबका स्वामी है।” यह विचार गौतम धर्मसूत्र का था। गौतम धर्मसूत्र की रचना गौतम ऋषि ने की। गौतम धर्मसूत्र हिन्दू धर्म के चार धर्मसूत्रो नें से सबसे पुराना प्रामाणिक और श्रेष्ठ है।

88.किस चोल राजा ने मालदीव को जीता?

[A] राजराज
[B] राजेंद्र चोल I
[C] राजेंद्र चोल II
[D] राजराज II

Answer: A [राजराज]

Explanation:
राजराज चोल चोल वंश का एक प्रमुख राजा था। उसकी समुद्री सेना 12000 की थी।उसने श्रीलंका और मालदीव को जीतकर अपनी समुद्री शक्ति का परिचय दिया था। इसके अलावा उसने कलिंग को भी जीता। चोल वंश तीसरी सदी से 11 वीं सदी तक राज्य करने वाला दक्षिण भारत का एक प्रमुख वंश था।

89.कल्पद्रुम की रचना किसने की?

[A] कालिदास
[B] लक्ष्मीधर
[C] सर्वेश
[D] सदल मिश्र

Answer: B [लक्ष्मीधर]

Explanation:
कल्पद्रुम की रचना लक्ष्मीधर ने की। वह गड़हवाल वंश का मंत्री था। गड़हवाल वंश कन्नौज का राजपूत क्षत्रिय वंश था। इसका महान राजा गोविंदचंद था और अंतिम राजा जयचंद था जो मुहम्मद गोरी से लड़ते हुए मारा गया।

90.अशोक के ब्राह्मी शिलालेख को सर्वप्रथम किसने पढ़ा?

[A] जेम्स प्रिंसेप
[B] मैक्समूलर
[C] कॉर्निंगहम
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: A [जेम्स प्रिंसेप]

Explanation:
जेम्स प्रिंसेप (1799 – 1840) एक इंग्लिश विद्वान था। वह यंग बंगाल आंदोलन का प्रारम्भक था। उसने सर्वप्रथम अशोक के शिलालेखों को पढ़ा और सर्वप्रथम उसने ही ब्राह्मी लिपि को पढ़ा।

91.चावल की खेती के प्रथम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं?

[A] गंगा घाटी
[B] जमुना घाटी
[C] बेलन घाटी
[D] हिमालय की घाटी

Answer: C [बेलन घाटी]

Explanation:
चावल की खेती के प्रथम साक्ष्य बेलन घाटी से प्राप्त हुए हैं। यह स्थान उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में है।

92.सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल से अग्निवेदिकाएँ प्राप्त हुई हैं?

[A] मोहनजोदड़ो
[B] लोथल
[C] कालीबंगन
[D] लोथल

Answer: C [कालीबंगन]

Explanation:
कालीबंगन सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख स्थल है। यहां से ऊँटो की हड्डियाँ, अग्निवेदिकाएँ, जुते हुए खेत आदि प्रमुख साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

93.पाली ग्रंथों में निगंठना निपुत्त किसे कहा गया है?

[A] अशोक
[B] गौतम बुद्ध
[C] चंद्रगुप्त मौर्य
[D] महावीर स्वामी

Answer: D [महावीर स्वामी]

Explanation:
पाली भाषा में महावीर स्वामी को निगंठना निपुत्त कहा गया है। महावीर स्वामी जैन धर्म के अंतिम और 24वें तीर्थंकर थे।

94.किस गुप्त राजा को लिच्छवि दौहित्र कहा जाता था?

[A] श्रीगुप्त
[B] चंद्रगुप्त I
[C] चंद्रगुप्त II
[D] समुद्रगुप्त

Answer: D [समुद्रगुप्त]

Explanation:
समुद्रगुप्त चंदगुप्त प्रथम का बेटा था। वह चंद्रगुप्त की पत्नि लिच्छवि राजकुमारी का पुत्र था। इसी कारण समुद्रगुप्त को लिच्छवि दौहित्र कहा जाता था अर्थात लिच्छवियों की पुत्री का पुत्र।

95.मौर्य काल के दौरान राज्य के राजस्व की वसूली कौन सा अधिकारी करता था?

[A] सन्निधात्री
[B] प्रदेष्ठ
[C] संहर्ता
[D] सेनापति

Answer: C [संहर्ता]

Explanation:
मौर्य काल के दौरान राजस्व विभाग का मुख्य अधिकारी संहर्ता होता था जिसका कार्य पूरे राज्य से राजस्व की वसूली था। राजस्व का प्रमुख स्रोत कृषि था।

96.गुप्त काल के दौरान स्वर्ण सिक्को की कमी और गुप्त काल के बाद सिक्कों की कमी का क्या कारण था?

[A] माल सस्ता हो गया।
[B] स्वर्ण खनन रोक दिया गया था।
[C] मंदी की अव्यवस्था हो गयी
[D] व्यापार में गिरावट आई थी

Answer: D [व्यापार में गिरावट आई थी]

Explanation:
गुप्त काल में सिक्कों का कम होना तथा गुप्त काल के बाद सिक्कों के अकाल का कारण व्यापार में गिरावट था।

97.निम्नलिखित में अष्टमहस्थान कौन सा नहीं है?

[A] लुम्बिनी
[B] राजगृह
[C] कुशीनगर
[D] तक्षशिला

Answer: D [तक्षशिला]

Explanation:
महात्मा बुद्ध से जुड़े आठ स्थान लुम्बिनी , गया , सारनाथ ,कुशीनगर , श्रावस्ती , सकास्य , राजगृह और वैशाली को बौद्ध ग्रंथो में अष्टमहास्थान के नाम से जाना गया 

98.तृतीय बौध्द संगीति किसके काल में हुई?

[A] अशोक
[B] कालाशोक
[C] कनिष्क
[D] अजातशत्रु

Answer: A [अशोक]

Explanation:
तृतीय बौध्द संगीति अशोक के काल में हुई। यह पाटलिपुत्र में हुई। तृतीय बौध्द संगीति के अध्यक्ष मोगलीपुत्त तिस्स थे।

99.गौतम बुद्ध को किस उम्र पर ज्ञान प्राप्त हुआ?

[A] 30
[B] 35
[C] 42
[D] 38

Answer: B [35]

Explanation:
गौतम बुद्ध को 35 वर्ष की उम्र में एक वटवृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ।

100.गौतम बुद्ध का एकमात्र पुत्र का क्या नाम था?

[A] राहुल
[B] रोहित
[C] चन्ना
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: A [राहुल]

Explanation:
गौतम बुध्द की पत्नि का नाम यशोधरा था। उनका एक पुत्र राहुल था जिसका जन्म 534 ई पू में हुआ।

101.जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर थे:-

[A] ऋषभदेव
[B] अरिष्टनेमि
[C] पार्श्वनाथ
[D] महावीर

Answer: A [ऋषभदेव]

Notes:
जैन धर्म के पहले तीर्थंकर ऋषभदेव थे। उनका नाम ऋग्वेद में भी आया है। उनके माता पिता का नाम भागवत पुराण में वर्णित है।

102.महावीर स्वामी को किस नदी के तट पर कैवल्य प्राप्त हुआ?

[A] निरंजना
[B] ऋजुपालिका
[C] गंगा
[D] यमुना

Answer: B [ऋजुपालिका]

Notes:
महावीर स्वामी को 498 ई पू में 42 वर्ष की आयु में ऋजुपालिका नदी के किनारे कैवल्य प्राप्त हुआ। जैन धर्म में कैवल्य सर्वोच्च ज्ञान को कहते हैं।

103.महावीर स्वामी का जन्म कब हुआ?

[A] 540 ई पू
[B] 550 ई पू
[C] 560 ई पू
[D] 555 ई पू

Answer: A [540 ई पू]

Notes:
महावीर स्वामी का जन्म 540 ई पू में वैशाली के कुंडग्राम में हुआ था। उनका बचपन का नाम वर्धमान था। उनके पिता का नाम सिध्दार्थ और मां का नाम त्रिशला था।

104.ऋग्वेद में जैन धर्म के कौन से दो तीर्थंकरों का उल्लेख है?

[A] ऋषभदेव और अरिष्टनेमि
[B] ऋषभदेव और महावीर
[C] पार्श्वनाथ और महावीर
[D] महावीर और अरिष्टनेमि

Answer: A [ऋषभदेव और अरिष्टनेमि]

Notes:
ऋग्वेद में जैन धर्म के दो तीर्थंकरों का उल्लेख है। ऋषभदेव जो पहले तीर्थंकर थे और अरिष्टनेमि जो 22 वें तीर्थंकर थे।

105.जैन धर्म के अनुसार, तीर्थंकर महावीर का पहला शिष्य कौन था?

[A] जामली
[B] त्रिशला
[C] जामवली
[D] कह नहीं सकते

Answer: A [जामली]

Notes:
जैन ग्रंथों के अनुसार महावीर स्वामी का पहला शिष्य जामली था। जामली महावीर स्वामी की पुत्री का पति था।

106.महावीर स्वामी की पत्नि कौन थी?

[A] यशोदा
[B] यशोधरा
[C] चेल्लना
[D] त्रिशला

Answer: A [यशोदा]

Notes:
महावीर स्वामी का नाम वर्धमान था। उनकी पत्नि यशोदा थी जो समवीर नामक राजा की पुत्री थी।

107.महावीर स्वामी किस कुल से संबंधित थे?

[A] जंत्रिक
[B] शाक्य
[C] कोसल
[D] हूण

Answer: A [जंत्रिक]

Notes:
महावीर स्वामी जंत्रिक कुल से संबंधित थे। वे जाति से क्षत्रिय थे। महावीर स्वामी का जन्म वैशाली के कुंडग्राम में हुआ था। उनके पिता का नाम सिद्धार्थ और मां का नाम त्रिशला था। उनके पिता छोटे से राज्य के राजा थे।

108.महावीर को महापरिनिर्वाण कहाँ प्राप्त हुआ?

[A] कुशीनगर
[B] वल्लभी
[C] वैशाली
[D] पावापुरी

Answer: D [पावापुरी]

Notes:
महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे। उन्हें 72 साल की उम्र में 468 ई पू में पावापुरी में निर्वाण प्राप्त हुआ।

109.प्रथम जैन संगीति कहाँ हुई?

[A] वल्लभी
[B] राजगृह
[C] पाटलिपुत्र
[D] वैशाली

Answer: C [पाटलिपुत्र]

Notes:
प्रथम जैन संगीति पाटलिपुत्र में हुई। इसमें जैन धर्म के पूर्ववर्ती ग्रंथों की जगह 12 अंगों की रचना हुई। इस संगीति के अध्यक्ष स्थलबाहु थे।

110.द्वितीय जैन संगीति कहाँ हुई?

[A] वल्लभी
[B] वैशाली
[C] पाटलिपुत्र
[D] राजगृह

Answer: A [वल्लभी]

Notes:
द्वितीय जैन संगीति 512 ई में हुई। इसमें 12 अंग और उपांग की रचना हुई।

111.श्वेताम्बर किसके नेतृत्व में विकसित हुआ?

[A] स्थलबाहु
[B] भद्रबाहु
[C] ऋषभदेव
[D] महावीर स्वामी

Answer: A [स्थलबाहु]

Notes:
जैन धर्म दो पंथों में बंट गया था:-

शेताम्बर:- जो श्वेत वस्त्र धारण करते थे। यह स्थलबाहु के नेतृत्व में विकसित हुआ।

दिगंबर :- जो वस्त्रहीन रहते थे और ये भद्रबाहु के नेतृत्व में विकसित हुआ।

112.दक्षिण भारत में जैन धर्म किसके नेतृत्व में फैला?

[A] स्थलबाहु
[B] भद्रबाहु
[C] अशोक
[D] चंद्रगुप्त मौर्य

Answer: B [भद्रबाहु]

Notes:
दक्षिण भारत में जैन धर्म भद्रबाहु के नेतृत्व में फैला। भद्रबाहु ने ही चंद्रगुप्त मौर्य को जैन धर्म की दीक्षा दी थी।

113.कर्नाटक में जैन धर्म का प्रचार किसने कराया?

[A] चंद्रगुप्त मौर्य
[B] बिम्बिसार
[C] बिंदुसार
[D] अशोक

Answer: A [चंद्रगुप्त मौर्य]

Notes:
कर्नाटक में जैन धर्म का प्रचार चंद्रगुप्त मौर्य ने क़िया। उसने जैन मुनि भद्रबाहु से दीक्षा ली और अपना अंतिम समय श्रवणबेलगोला में बिताया।

114.अशोक का पौत्र कौन था जिसने जैन धर्म स्वीकार किया?

[A] सम्प्रति
[B] कुनाल
[C] दसरथ
[D] सलिशुक

Answer: A [सम्प्रति]

Notes:
अशोक बौद्ध धर्म का अनुयायी था। लेकिन अशोक के पौत्र सम्प्रति ने जैन धर्म स्वीकार किया।

115.महावीर स्वामी ने जैन धर्म के पांच महाव्रतों में कौन सा महाव्रत जोड़ा?

[A] अहिंसा
[B] अस्तेय
[C] अपरिग्रह
[D] ब्रह्मचर्य

Answer: D [ब्रह्मचर्य]

Notes:
जैन धर्म में 5 महाव्रत हैं:-

अहिंसा (हिंसा न करना)

सत्य

अस्तेय (चोरी न करना)

ब्रह्मचर्य

अपरिग्रह (धन का संग्रह न करना)

इसमें ब्रह्मचर्य महावीर स्वामी द्वारा जोड़ा गया।

116.बौद्ध धर्म और जैन धर्म में क्या समानता है?

[A] दोनों ने जाति प्रथा का विरोध किया।
[B] दोनों ने पुनर्जन्म का सिद्धांत माना।
[C] दोनों ने अहिंसा और सत्य का प्रचार किया।
[D] उपरोक्त सभी

Answer: D [उपरोक्त सभी]

Notes:
बौद्ध और जैन धर्म में निम्नलिखित समानतायें हैं:- 

दोनों ने जाति प्रथा का विरोध किया।

दोनों ने पुनर्जन्म का सिद्धांत माना।

दोनों धर्मों ने सत्य का प्रचार किया।

दोनों धर्मों ने अहिंसा का प्रचार किया।

117.हर्षचरित की रचना किसने की?

[A] बाणभट्ट
[B] ह्वेनसांग
[C] हर्षवर्धन
[D] राज्यश्री

Answer: A [बाणभट्ट]

Notes:
बाणभट्ट हर्षवर्धन के राजकवि थे। उन्होंने कादम्बरी नामक नाटक की रचना की। उन्होंने हर्ष के जीवन पर आधारित हर्षचरित की भी रचना की।

118.पुष्यभूति वंश का संस्थापक कौन था?

[A] पुष्यभूति
[B] हर्षवर्धन
[C] प्रभाकरवर्धन
[D] ग्रहवर्मन

Answer: A [पुष्यभूति]

Notes:
बाणभट्ट के अनुसार , पुष्यभूति वंश की स्थापना पुष्यभूति ने की। इसे वर्धन वंश भी कहते हैं।

119.हर्षवर्धन का बहनोई कौन था?

[A] ग्रहवर्मन
[B] प्रभाकरवर्धन
[C] बाणभट्ट
[D] देवगुप्त

Answer: A [ग्रहवर्मन]

Notes:
हर्षवर्धन के बहनोई का नाम ग्रहवर्मन और बहिन का नाम राज्यश्री था। ग्रहवर्मन की हत्या गौड़ के राजा शशांक ने की।

120.हर्षवर्धन के जीजा ग्रहवर्मन को किसने मारा?

[A] गौड़ का राजा शशांक
[B] कीर्तिगुप्त
[C] मिहिरकुल
[D] चंद्रगुप्त मौर्य

Answer: A [गौड़ का राजा शशांक]

Notes:
हर्षवर्धन के जीजा ग्रहवर्मन को गौड़ के राजा शशांक ने मारा। हर्ष की बहिन राज्यश्री वन में आत्मदाह करने जा रही थीं। हर्ष ने उन्हें खोज निकाला तथा राज्य प्राप्त करने के बाद गौड़ के राजा शशांक को पराजित किया।

121.कादम्बरी किसने लिखी?

[A] चाणक्य
[B] अश्वघोष
[C] बाणभट्ट
[D] चरक

Answer: C [बाणभट्ट]

Notes:
कादम्बरी की रचना बाणभट्ट ने की। बाणभट्ट हर्षवर्धन के दरबारी कवि थे। इसके अलावा उसने हर्षचरित की रचना की।

122.हर्षवर्धन का दूसरा नाम क्या था?

[A] शिलादित्य
[B] हर्षादित्य
[C] भास्करवर्मन
[D] विष्णुवर्मन

Answer: A [शिलादित्य]

Notes:
हर्षवर्धन वर्धन वंश या पुष्यभूति वंश का राजा था। उसने 606 ई से 647 ई तक राज्य किया। उसका दूसरा नाम शिलादित्य भी था।

123.हर्षवर्धन द्वारा लिखे गए नाटक हैं?

[A] नागनाद
[B] रत्नावली
[C] प्रियदर्शिका
[D] उपर्युक्त सभी

Answer: D [उपर्युक्त सभी]

Notes:
हर्षवर्धन, वर्धन वंश का राजा था जो प्रभाकरवर्धन का पुत्र था। उसने 606 ई से 647 ई तक राज्य किया। उसके तीन प्रमुख नाटक नागनाद, रत्नावली और प्रियदर्शिका हैं।

124.हर्षवर्धन के समय कौन सा चीनी यात्री भारत आया?

[A] फाह्यान
[B] ह्वेनसांग
[C] मेगस्थनीज
[D] डेमोट्र्स

Answer: B [ह्वेनसांग]

Notes:
ह्वेनसांग एक चीनी यात्री था जो हर्ष के समय भारत आया। वो यहाँ गौतम बुद्ध की शिक्षाओं का अध्ययन करने के लिए आया था। उसने नालंदा विश्वविद्यालय में पहले छात्र फिर शिक्षक के रूप में कार्य किया।

125.हर्षवर्धन को किस राजा ने हराया?

[A] पुलिकेशन II
[B] नरसिंहवर्मन I
[C] महेन्द्रवर्मन
[D] विष्णुवर्धन

Answer: A [पुलिकेशन II]

Notes:
हर्षवर्धन ने समस्त उत्तर भारत जीत लिया। इसके बाद उसने दक्षिण की ओर कूच किया जहाँ उसका चालुक्य सम्राट पुलिकेशन II से युद्ध हुआ किंतु हर्ष इस युद्ध में पराजित हो गया और उसकी हाथी सेना का  बहुत नुकसान हुआ।

126.हर्षवर्धन के समय चीन का सम्राट कौन था?

[A] तेजोंग
[B] वू जेतियान
[C] रुइजोंग
[D] ग्वांजोंग

Answer: A [तेजोंग]

Notes:
हर्षवर्धन के समय चीन का सम्राट तेजोंग था। हर्षवर्धन ने 641 ई में तेजोंग के दरबार में एक दूत भेजा था।

127.हर्षवर्धन के समय कन्नौज सभा किस मत के प्रचार के लिए हुई थी?

[A] महायान
[B] हीनयान
[C] थरवेद
[D] जैन

Answer: A [महायान]

Notes:
हर्षवर्धन बौध्द धर्म का महायान मतानुयायी था। हर्षवर्धन के समय 643 ई में कन्नौज में सभा हुई थी जिसका उद्देश्य महायान का प्रचार करना था। हालांकि हर्षवर्धन एक सहिष्णु सम्राट था और वो हिंदू,  जैन और बौद्ध सभी धर्म का आदर करता था।

128.‘नागनाद’ की रचना किसने की?

[A] हर्षवर्धन
[B] ह्वेनसांग
[C] कालिदास
[D] भैरवि

Answer: A [हर्षवर्धन]

Notes:
नागनाद नामक प्रसिद्ध पुस्तक की रचना हर्षवर्धन ने की। हर्षवर्धन वर्धन वंश का राजा था जिसने 606 ई से 647 ई तक राज्य किया। हर्ष स्वयं एक विद्वान व्यक्ति था। नागनाद बौध्द धर्म में काफी प्रसिद्ध है।

129.आयहोल अभिलेख किसने लिखा?

[A] रविकीर्ति
[B] फाह्यान
[C] ह्वेनसांग
[D] हरिषेण

Answer: A [रविकीर्ति]

Notes:
आयहोल अभिलेख वातापी के राजा पुलिकेशन II ने बनवाया। वह जैन मतानुयायी था। उसने 610 ई से 642 ई तक राज्य किया। इस अभिलेख को रविकीर्ति ने लिखा। यह संस्कृत भाषा में था जिसमें कन्नड़ भाषा भी है। इसमें कालिदास और भैरवि का भी जिक्र है।

130.चालुक्य वंश की स्थापना किसने की?

[A] पुलिकेशन II
[B] पुलिकेशन I
[C] विष्णुवर्धन
[D] कीर्तिवर्धन

Answer: B [पुलिकेशन I]

Notes:
वातापी के चालुक्य वंश की स्थापना पुलिकेशन I ने की और वातापी (आधुनिक बादामी) को अपनी राजधानी बनाया।

131.किस पल्लव राजा ने पुलिकेशन II को हराकर वातापी (बादामी) पर अधिकार कर लिया?

[A] नरसिंहवर्मन I
[B] महेन्द्रवर्मन I
[C] महेन्द्रवर्मन II
[D] कीर्तिवर्मन

Answer: A [नरसिंहवर्मन I]

Notes:
नरसिंहवर्मन पल्लव वंशी राजा थे। उन्होंने पुलिकेशन II को हराया और बादामी पर अधिकार कर लिया तथा राजधानी को 13 वर्षों तक अपने अधिकार में रखा।

132.किस चालुक्य राजा ने वेंगी में राजधानी बनाई?

[A] विष्णुवर्धन
[B] पुलिकेशन II
[C] पुलिकेशन I
[D] यशोवर्मन

Answer: A [विष्णुवर्धन]

Notes:
विष्णुवर्धन पुलिकेशन II का पुत्र था। उसने अपनी राजधानी वेंगी में बनाई। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार पुलिकेशन II को पल्लव वंशी राजा नरसिंहवर्मन ने हराया और उसकी राजधानी पर अधिकार कर लिया।

133.निम्नलिखित चालुक्य राजा में से किसने फारसी राजा खुसरू द्वितीय को एक राजदूत भेजा?

[A] पुलिकेशन I
[B] पुलिकेशन II
[C] कीर्तिवर्मन I
[D] विष्णुवर्धन

Answer: B [पुलिकेशन II]

Notes:
पुलिकेशन II चालुक्य राजा था जिसने खुसरो द्वितीय के दरबार में एक राजदूत भेजा तथा खुसरो द्वितीय ने भी एक राजदूत पुलिकेशन II के दरबार में भेजा।

134.बादामी के चालुक्यों का राज्यकाल क्या था?

[A] 500 से 550 ई
[B] 550 से 650 ई
[C] 543 से 757 ई
[D] 545 से 700 ई

Answer: C [543 से 757 ई]

Notes:
बादामी के चालुक्य कर्नाटक में राज्य करते थे। इसकी राजधानी वातापी थी।इन्होंने 543 से 757 ई तक राज्य किया।

135.महाबलीपुरम के शोर मंदिर का निर्माण किसने कराया?

[A] नरसिंहवर्मन II
[B] नंदिवर्मन II
[C] अपराजिता
[D] महेन्द्रवर्मन I

Answer: A [नरसिंहवर्मन II]

Notes:
महाबलीपुरम के शोर मन्दिर का निर्माण नरसिंहवर्मन II ने कराया। नरसिंहवर्मन II पल्लव वंश का राजा था जिसने पुलिकेशन II को हराया था।

136.कांची का प्रसिध्द बैकुंठ पेरुमल मंदिर किसने बनवाया?

[A] नंदिवर्मन II
[B] अपराजिता
[C] महेन्द्रवर्मन II
[D] विक्रमदित्त II

Answer: C [महेन्द्रवर्मन II]

Notes:
बैकुंठ पेरुमल का मंदिर कांची में है।इसका निर्माण महेन्द्रवर्मन II ने कराया। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। इसमें 1000 स्तंभों पर टिका हुआ एक हॉल है।

137.किरातार्जुनीय की रचना किसने की?

[A] भैरवि
[B] कालिदास
[C] कल्हण
[D] वराहमिहिर

Answer: A [भैरवि]

Notes:
किरातार्जुनीय एक प्रसिध्द संस्कृत नाटक है। किरातार्जुनीय की रचना 7वीं सदी में भैरवि ने की।

138.दक्षकुमारचरितम की रचना किसने की?

[A] दण्डिन
[B] भैरवि
[C] कालिदास
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: A [दण्डिन]

Notes:
दक्षकुमारचरितम की रचना दण्डिन ने की।

139.निम्नलिखित पल्लव राजा में से किसने प्रसिद्ध नाटक ‘मत्तविलास प्रहसन’ लिखा था?

[A] महेन्द्रवर्मन I
[B] महेन्द्रवर्मन II
[C] नरसिंहवर्मन II
[D] पुलिकेशन II

Answer: A [महेन्द्रवर्मन I]

Notes:
मत्तविलास प्रहसन एक प्राचीन संस्कृत एकांकी नाटक है। इसकी रचना प्रसिध्द पल्लव राजा महेन्द्रवर्मन I ने की।

140.दक्षकुमारचरितम की रचना किसने की और रचयिता किसके दरबारी कवि थे?

[A] दण्डिन, नंदिवर्मन II
[B] भैरवि, नंदिवर्मन II
[C] अप्पर, दण्डिवर्मन I
[D] भैरवि, नरसिंहवर्मन I

Answer: A [दण्डिन, नंदिवर्मन II]

Notes:
दक्षकुमारचरितम की रचना दण्डिन ने की जो नंदिवर्मन II के दरबारी कवि थे।भाड़वी और दंडिन, क्रमशः किर्तनुंजियाम और दशकोंमचरिथम के लेखक, पल्लव अदालत में रहते थे।

141.पल्लव राजा महेन्द्रवर्मन II को किसने हराया?

[A] विक्रमादित्य
[B] पुलिकेशन II
[C] चंद्रगुप्त मौर्य
[D] कालाशोक

Answer: B [पुलिकेशन II]

Notes:
पल्लव वंशी राजा महेन्द्रवर्मन II को पुलिकेशन II ने हराया। पल्लव वंश चालुक्य राजाओं के दक्षिण में एक ब्राह्मण साम्राज्य था। महेन्द्रवर्मन II के पुत्र नरसिंहवर्मन II ने पुलिकेशन II को हराया और इस युध्द में पुलिकेशन II की मृत्यु हो गयी। 

142.कालिदास का नाम किस अभिलेख में है?

[A] इलाहाबाद स्तंभ अभिलेख
[B] आयहोल अभिलेख
[C] जूनागढ़ अभिलेख
[D] हनुमकोंडा अभिलेख

Answer: B [आयहोल अभिलेख]

Notes:
आयहोल अभिलेख वातापी के राजा पुलिकेशन II ने बनवाया। वह जैन मतानुयायी था। उसने 610 ई से 642 ई तक राज्य किया। इस अभिलेख को रविकीर्ति ने लिखा। यह संस्कृत भाषा में था जिसमें कन्नड़ भाषा भी है। इसमें कालिदास और भैरवि का भी जिक्र है।

143.निम्नलिखित में से कौन सी मुद्रा गौतम बुध्द द्वारा प्रथम धर्मोपदेश में दर्शाया गया भाव है?

[A] अभय मुद्रा
[B] त्याग मुद्रा
[C] ध्यान मुद्रा
[D] धर्मचक्र मुद्रा

Answer: D [धर्मचक्र मुद्रा]

Notes:
गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सरनाथ में दिया जिसे धर्मचक्रप्रवर्तन कहते हैं।इसमें धर्मचक्र मुद्रा में गौतमबुद्ध ने अपना ज्ञान दिया।

144.श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की मूर्ति किसने बनवाई?

[A] चामुंडाराय
[B] चंद्रगुप्त मौर्य
[C] कालाशोक
[D] अशोक

Answer: A [चामुंडाराय]

Notes:
श्रवलबेलगोला में गोमतेश्वर की मूर्ति चामुंडाराय ने बनवाई। गोमतेश्वर को बाहुबली भी कहा गया है। जैन धर्म के अनुसार गोमतेश्वर ऋषभदेव के पुत्र थे। ऋषभदेव जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर थे। श्रवलबेलगोला में उनकी मूर्ति 10वीं सदी में बनाई गई।

145.उज्जयिनी किस महाजनपद की राजधानी थी?

[A] अवंती
[B] अंग
[C] कोसल
[D] सूरसेन

Answer: A [अवंती]

Notes:
उज्जयिनी अवंती महाजनपद की राजधानी थी। यह आज के मालवा क्षेत्र में थी।

146.तक्षशिला किस महाजनपद की राजधानी थी?

[A] गांधार
[B] अंग
[C] मगध
[D] काशी

Answer: A [गांधार]

Notes:
तक्षशिला गांधार महाजनपद की राजधानी थी। यह शिक्षा व्यवस्था का एक उन्नत स्थान था।

147.उत्तरपथ और दक्षिणपथ के बीच कौन सा नगर था?

[A] मथुरा
[B] वाराणसी
[C] राजगृह
[D] वैशाली

Answer: A [मथुरा]

Notes:
मथुरा उत्तरपथ और दक्षिणपथ के बीच जंक्शन का कार्य करता था। यह सूरसेन महाजनपद की राजधानी थी।

148.मथुरा किस महाजनपद की राजधानी थी?

[A] पांचाल
[B] सूरसेन
[C] कुरु
[D] वज्जि

Answer: B [सूरसेन]

Notes:
मथुरा सूरसेन महाजनपद की राजधानी थी। मथुरा उत्तर प्रदेश के बृज क्षेत्र में प्रसिद्ध नगर है।

149.उत्तरी पांचाल की राजधानी कहाँ थी?

[A] अहिच्छत्र
[B] वज्जि
[C] काम्पिल्य
[D] मथुरा

Answer: A [अहिच्छत्र]

Notes:
उत्तरी पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र थी जबकि दक्षिणी पांचाल की राजधानी काम्पिल्य थी।

150.इंद्रप्रस्थ किस महाजनपद की राजधानी थी?

[A] कुरु
[B] मत्स्य
[C] पांचाल
[D] वज्जि

Answer: A [कुरु]

Notes:
इंद्रप्रस्थ कुरु महाजनपद की राजधानी थी। इंद्रप्रस्थ वर्तमान दिल्ली शहर का पुराना नाम है।

Leave a Reply