RSMSSB Patwari Result Declared: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से करें चेक | Rajasthan Patwari 2022

RSMSSB Patwari Result Declared: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से करें चेक | Rajasthan Patwari 2022. RSMSSB Patwari Result 2021 2022: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। 11 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में पास घोषित किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम नॉर्मलाइजेशन पद्धति से निकाला गया है। अभ्यर्थी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

RSMSSB Patwari Result Direct Link

कुछ दिनों पहले चयन बोर्ड के चैयरमेन हरिशंकर शर्मा ने भरोसा दिलाया था कि रिजल्ट 31 जनवरी से पहले जारी किया जाएगा। इसके बाद परिणाम 25 जनवरी मंगलवार को जारी कर दिया गया। आरएसएमएसएसबी ने 23 और 24 अक्टूबर को पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। कुल 15.62 लाख उम्मीदवारों ने इसमें रजिस्ट्रेशन करवाया था। आयोग इसे पहले 22 नवंबर को भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर चुका है। आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने के लिए 26 नवंबर तक का समय दिया गया था।

 

कुछ दिनों पहले आरएसएमएसएसबी ने पटवारी भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या भी बढ़ा दी थी। पहले जहां 5378 वकैंसी थी, अब इसे बढ़ाकर 5610 कर दिया गया है। यानी 232 पदों का इजाफा किया गया।

Leave a Reply